डोनाल्ड ट्रंप समेत 4 अमेरिकी राष्ट्रपति, जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे, चार की पद पर रहते हुई हत्या
Updated on
29-04-2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार इस तरह के किसी हमले से बचे हैं। ट्रंप अकेले अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं हैं, जिन पर हमला हुआ है। हमलों से बच कर निकलने वाले अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा रहा है। ट्रंप समेत चार ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति रहे हैं, जो हमलों से बाल-बाल बचे। वहीं चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों की पद पर रहते हुए हत्या की गई।
डोनाल्ड ट्रंप हमलों से बचने वाले राष्ट्रपतियों की फेहरिस्त में सबसे नए और अत्यधिक बार हमलों का सामना करने वाले प्रेसिडेंट बन गए हैं। 25 अप्रैल की रात वाशिंगटन स्थित होटल हिल्टन में आयोजित (स्थानीय समयानुसार) वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल होने आए तो हथियारबंद की बंदूक से चलीं गोलियां चलती सुनाई दीं। हालांकि ट्रंप को कोई नुकसान नहीं हुआ और हमलावर पकड़ा गया।
डोनाल्ड ट्रंप कई बार बचे हैं
इसके पहले 15 सितंबर 2024 में फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में ट्रंप को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। ट्रंप वेस्ट पाम बीच में गोल्फ खेल रहे थे, जब 59 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ने एके-स्टाइल राइफल लेकर झाड़ियों में छिपकर निशाना साधा था। इस दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप बचकर निकलने में कामयाब रहे थे।
डोनाल्ड ट्रंप 13 जुलाई 2024 को पेन्सिलवेनिया में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान खूनी हमले में बाल-बाल बचे थे। उन्होंने भाषण शुरू ही किया था, तभी गोलियां चली थीं। गनीमत रही थी कि राष्ट्रपति उम्मीदवार बच गए लेकिन एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई। इससे खून की धारा बहती दिखी थी।
रोनाल्ड रीगन और गेराल्ड फोर्ड
ट्रंप से पहले रोनाल्ड रीगन एक ऐसे हमले से बचे थे। इसे संयोग ही कहेंगे कि रीगन पर हमला उसी होटल के बाहर हुआ, जहां दशकों बाद शनिवार रात को रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। वॉशिंगटन हिल्टन होटल परिसर में ही उन पर निशाना साधा गया। ये सब 1981 में हुआ था। होटल के बाहर उन्हें गोली लगी थी लेकिन वे बच गए। रीगन घायल हो गए थे, जब एक गोली लिमोजीन से टकराकर उनके बाईं तरफ से निकल गई। अमेरिका में 70 के दशक में राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड उन खुशकिस्मतों में से रहे जो एक बार नहीं, दो-दो बार हमलों का शिकार होने से बच गए। साल 1975 का था, जब तीन हफ्तों से भी कम समय में दो हमले हुए और फोर्ड बिना किसी खरोंच के बच निकले। इस लिस्ट में एक नाम थियोडोर रूजवेल्ट का है, जिन पर 1912 में चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ। उनके सीने में गोली लगी लेकिन वो बच गए।
इन राष्ट्रपतियों की हुई हत्या
अमेरिका के कुछ राष्ट्रपति ऐसे भी रहे, जो हिंसक वारदात का शिकार हुए। पद पर रहते हुए चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों की हत्या की गई है। इनमें 1865 में अब्राहम लिंकन की हत्या की गई। साल 1881 में जेम्स गारफील्ड, 1901 में विलियम मैकिन्ले और 1963 में जॉन एफ कैनेडी की हत्या की गई। ये सभी तब मारे गए, जब ये राष्ट्रपति पद पर थे।
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…