भारत से इजरायल पहुंचा मण‍िपुर के यहूद‍ियों बनी मेनाशे का पहला जत्था, 2500 साल बाद फ‍िर म‍िलन

Updated on 24-04-2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन चला रहा है। यह मिशन भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से शुरू होता है, जिसका मकसद 5000 लोगों को भारत के मणिपुर से इजरायल भेजना है। इस मिशन का नाम ऑपरेशन विंग्स ऑफ डॉन रखा गया है। यह मिशन भारत में मौजूद बनी मेनाशे समुदाय के सदस्यों को वापस उनकी जड़ों से जोड़ना है, जो हजारों साल पहले अपने पुरखों के घरों से कट गए थे। बनी मेनाशे को बाइबिल में लॉस्ट ट्राइब (खोई हुई जनजाति) में बताया गया है।

इजरायली सरकार ने गुरुवार को दिल्ली के रास्ते बनी मेनाशे समुदाय के 250 सदस्यों का पहला जत्था हवाई जहाज से इजरायल भेजा। बीते साल बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने घोषणा की थी कि वह भारत में मौजूद समुदाय के 4600 सदस्यों को इजरायल भेजेगी। पिछले दो दशकों में 5000 लोग पहले ही इजरायल जा चुके हैं।

हर साल 1200 लोग जाएंगे इजरायल

इजरायल की योजना साल 2030 तक समुदाय को सदस्यों को भारत से पूरी तरह ले जाने की इजरायल के इमिग्रेशन मंत्री ओफिर सोफर ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि इस मिशन के तहत हर साल 1200 लोगों को इजरायल भेजा जाएगा। लेकिन इन सबके बीच पहले हम बताते हैं कि बनी मेनाशे कौन हैं और वे इजरायल से भारत के सुदूर उत्तर-पूर्व क्षेत्र में कैसे पहुंच गए।

कौन हैं बनी मेनाशे?

बाइबिल के अनुसार, प्राचीन इजरायल के लोग 12 कबीलों में बंटे हुए थे। इनमें से दस कबीलों के नाम जैकब (याकूब) के बेटों के नाम पर रखे गए थे। दो कबीलों के नाम उनके पोतों एफ्रैम और मेनाशे के नाम पर थे। ये दोनों जोसेफ (यूसुफ) के बेटे थे। बनी मेनाशे समुदाय का दावा है कि वे मेनाशे के ही वंशज हैं।
722 ईसा पूर्व में असीरियाई साम्राज्य ने इजरायल को हरा दिया। इसके बाद मेनाशे समुदाय को अपनी जमीन छोड़कर जाना पड़ा। उस समय के फारस (आज ईरान), अफगानिस्तान, तिब्बत और चीन से होते हुए यह समुदाय के लगभग 10000 सदस्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहुंचे, जो मणिपुर और मिजोरम में बस गए।
गुरुवार को नए अप्रवासियों का जत्था तेल अवीव के बेन गुरियन एयर पोर्ट पहुंचा तो उसके स्वागत के लिए इजरायल के इमिग्रेशन मंत्री ओफिन सोफर और यहूदी एजेंसी के अध्यक्ष मेजर-जनरल (रि) डोरोन अल्मोग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। सोफर ने समुदाय की इजरायल वापसी को ऐतिहासिक कदम बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा

माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा
विदेश

बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत

काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत
विदेश

चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा

वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा
विदेश

इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी
विदेश

'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान

इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान
विदेश

अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास

मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास
विदेश

पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील
विदेश

बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार

ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार
विदेश

भारत से इजरायल पहुंचा मण‍िपुर के यहूद‍ियों बनी मेनाशे का पहला जत्था, 2500 साल बाद फ‍िर म‍िलन

तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
भारत से इजरायल पहुंचा मण‍िपुर के यहूद‍ियों बनी मेनाशे का पहला जत्था, 2500 साल बाद फ‍िर म‍िलन
विदेश