बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत

Updated on 25-04-2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके चलते रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने के लिए सीमा पार करने वाले नेपाली खरीदारों की संख्या में भारी कमी आई है। बालेन सरकार की इस सख्ती का असर सीमा पर स्थित भारतीय बाजारों के साथ ही नेपाली जनता पर व्यापक रूप से पड़ा है।

भारत से आने वाले सामान की कड़ी जांच

नेपाल ने 100 रुपये से अधिक का सामान खरीदे जाने पर सीमा शुल्क वसूली को अनिवार्य कर दिया है। नेपाल में इस शुल्क को भंसार कहा जाता है। नेपाली कस्टम अधिकारी अब सीमा से आने वाले हर सामान की कड़ी जांच कर रहे हैं। भैरहवा और आसपास के इलाके के लोगों का कहना है कि सीमा पर जांच कड़ी किए जाने के बाद से घर की जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, नेपाली खरीदारों से गुलजार रहने वाले सोनौली बाजार हाल के दिनों में धीमा पड़ गया है।
हालांकि, नेपाली अधिकारियों का कहना है कि जांच का मकसद भारतीय सामानों पर रोक लगाना नहीं, बल्कि उस चलन को कमजोर करना है, जिसमें लोग घरेलू इस्तेमाल का बहाना बनाकर बिना ड्यूटी चुकाए बड़ी मात्रा में सामान लाते हैं। भैरहवा कस्टम ऑफिस के प्रमुख हरिहर पौडेल के हवाले से काठमांडू टाइम्स ने बताया है कि कस्टम पॉइंट के पार दिन में कई बार सामान ले जाकर की जाने वाली तस्करी में कमी आई है।

भारतीय बाजारों में नेपाली खरीदारों की भारी कमी

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनौली में नेपाली ग्राहकों की आवाजाही में 75 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आई है। भारतीय व्यापारी इस गिरावट से नाखुश हैं। वहीं, नेपाली व्यापारिक संगठनों का कहना है कि सीमा नियंत्रण से वैध व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। फेडरेशन ऑफ कस्टम एजेंट्स नेपाल के अध्यक्ष प्राचीन कुमार थाइबा ने कहा कि सीमा पर कड़ी निगरानी से अवैध व्यापार कमजोर होता है।
थाइबा ने कहा कि सीमा चौकियों पर जांच से खुदरा कस्टम व्यापार को बढ़ावा मिला है और कस्टम गोदामों में सामान भर गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने वैकल्पिक रास्तों से तस्करी का आरोप लगाया और उन इलाकों में निगरानी की जरूरत बताई। जहां नेपाली व्यापारी सीमा नियंत्रण को सकारात्मक कदम बता रहे हैं, वहीं उपभोक्ताओं की शिकायत है कि किराना और खुदरा दुकानों में रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा

माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा
विदेश

बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत

काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत
विदेश

चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा

वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा
विदेश

इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी
विदेश

'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान

इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान
विदेश

अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास

मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास
विदेश

पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील
विदेश

बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार

ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार
विदेश

भारत से इजरायल पहुंचा मण‍िपुर के यहूद‍ियों बनी मेनाशे का पहला जत्था, 2500 साल बाद फ‍िर म‍िलन

तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
भारत से इजरायल पहुंचा मण‍िपुर के यहूद‍ियों बनी मेनाशे का पहला जत्था, 2500 साल बाद फ‍िर म‍िलन
विदेश