चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा

Updated on 25-04-2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद ईरान की आय के मुख्य स्रोत, यानी उसके तेल निर्यात को पूरी तरह बंद करना है। अमेरिका के वित्त विभाग ने कहा कि उसने हेंगली पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी को निशाना बनाया और इसे कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के लिए ईरान के सबसे ग्राहकों में से एक बताया।

40 शिपिंग फर्मों और जहाजों पर प्रतिबंध

इसके साथ ही विभाग ने लगभग 40 शिपिंग कंपनियों और जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाया है, जो ईरान के शैडो फ्लीट के रूप में काम काम करते हैं। शैडो फ्लीड उस बेड़े को कहा जाता है, जो किसी देश के लिए काम करते हैं, लेकिन उसका झंडा नहीं लगाते। ये शैडो फ्लीट प्रतिबंधों से बचकर निकलने के लिए चलाए जाते हैं। ये प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब कुछ हफ्तों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से चीन में मिलने वाले हैं।
अमेरिका ने हेंगली पेट्रोकेमिकल की डालियान बंदरगाह शहर में स्थित जिस रिफाइनरी को निशाना बनाया है, उसकी कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता लगभग 400,000 बैरल प्रतिदिन है। यह क्षमता इसे चीन की सबसे बड़ी स्वतंत्र रिफाइनरियों में से एक बनाती है। अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा है कि हेंगली को साल 2023 से ईरानी कच्चे तेल की खेप मिल रही है।

अमेरिका ने दी थी प्रतिबंधों की धमकी

बेसेंट ने इस महीने की शुरुआत में ही चीन, हांगकांग, UAE और ओमान के वित्तीय संस्थानों को पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने ईरान के साथ व्यापार करने पर द्वितीयक प्रतिबंधों की धमकी दी थी। बेसेंट ने 15 अप्रैल को बताया था कि प्रशासन ने देशों से कहा है कि अगर आप ईरानी तेल खरीद रहे हैं। अगर ईरानी पैसा आपके बैंकों में जमा है, तो हम अब सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने को तैयार हैं, जो बहुत ही सख्त कदम है।

ईरानी तेल का चीन सबसे बड़ा खरीदार

आंकड़ों से पता चलता है कि ईरान के निर्यात किए तेल का अधिकांश हिस्सा चीन ने खरीदा है। एनालिटिक्स फर्क Kpler के 2025 के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन ने ईरान के निर्यात किए गए तेल का 80% से ज्यादा हिस्सा खरीदा था। प्रतिबंधों के जानकारों का कहना है कि स्वतंत्र रिफाइनरियां अमेरिकी प्रतिबंधों के असर से कुछ हद तक सुरक्षित रहती हैं, क्योंकि अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से उनका जुड़ाव बहुत कम होता है। जानकार कहते हैं इन खरीद-बिक्री में मदद करने वाले चीन के बैंकों प्रतिबंध लगाना ईरानी तेल की खरीद पर ज्यादा बड़ा असर डालेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा

माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
भारत से लिए 3000 करोड़ और फ‍िर मालदीव ने चीन के 'जासूसी जहाज' को दिया ठिकाना, मुइज्जू ने द‍िया धोखा
विदेश

बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत

काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
बालेन शाह के नए भंसार नियम से नेपाल में जनता परेशान, बढ़ रहे चीजों के दाम, सीमा पर भारतीय बाजार भी शांत
विदेश

चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा

वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
चीन की बड़ी तेल रिफाइनरी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, ईरानी तेल खरीदने की सजा, 40 फर्मों पर भी शिकंजा
विदेश

इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी
विदेश

'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान

इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
'भारत-पाकिस्‍तान दोस्‍ती कर लें तो होर्मुज का झंझट खत्म हो जाएगा', पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया IPI और TAPI प्‍लान
विदेश

अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास

मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
अमेरिका, जापान और ब्रह्मोस से लैस फ‍िलीपींस ने दिखाई ताकत तो घबराया चीन, 14 युद्धपोतों संग किया अभ्‍यास
विदेश

पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
पाकिस्तान में असीम मुनीर से मिले ईरानी व‍िदेश मंत्री, ट्रंप के दूत भी आ रहे, क्‍या होगी शांति डील
विदेश

बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार

ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
बांग्लादेश में एयर फोर्स के ठिकानों पर रेड, पाकिस्तान के दुश्‍मन TTP से जुड़े 10 एयरमैन अरेस्‍ट, कई फरार
विदेश

भारत से इजरायल पहुंचा मण‍िपुर के यहूद‍ियों बनी मेनाशे का पहला जत्था, 2500 साल बाद फ‍िर म‍िलन

तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
भारत से इजरायल पहुंचा मण‍िपुर के यहूद‍ियों बनी मेनाशे का पहला जत्था, 2500 साल बाद फ‍िर म‍िलन
विदेश