ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

Updated on 21-04-2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,500 अंक के ऊपर पहुंच गया। 11.15 बजे सेंसेक्स 706.41 अंक यानी 0.90% तेजी के साथ 79,226.71 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 188.05 अंक यानी 0.77% तेजी के साथ 24,552.90 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच सरकारी स्टील कंपनी सेल का शेयर 3 फीसदी तेजी के साथ 15 साल के हाई पर पहुंच गया। इस महीने इसमें 17 फीसदी तेजी आ चुकी है। यह बीएसई पर 177.70 रुपये तक पहुंचा जो जनवरी 2011 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। कंपनी का शेयर 13 दिसंबर 2007 को 292.50 रुपये पर पहुंचा था जो इसका ऑल-टाइम हाई था।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले। अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट आई है। रुपया 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 93.31 डॉलर पर खुला।

किन शेयरों में तेजी

निफ्टी के शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा तेजी आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.48 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.73 फीसदी की तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी आई है। निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक में भी तेजी रही। निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

क्यों आई उछाल?

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की मियाद खत्म होने से पहले बातचीत की आस जगी है। हालांकि ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ का कहना है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के पक्ष में नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से पहले एग्रीमेंट नहीं हुआ तो बमों की बारिश होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में तेजी

नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में  तेजी
व्यापार

नौकरी में एक जगह पर 2 साल भी नहीं टिक रहे Gen Z

नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नौकरी में एक जगह पर 2 साल भी नहीं टिक रहे Gen Z
व्यापार

प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद लुढ़का HCL Tech का शेयर, ब्रोकरेज घटाया टारगेट प्राइस

नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद  लुढ़का HCL Tech का शेयर, ब्रोकरेज घटाया टारगेट प्राइस
व्यापार

पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार
व्यापार

स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड ने भरी उड़ान

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड ने भरी उड़ान
व्यापार

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यापार

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यापार

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यापार

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यापार