ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

Updated on 21-04-2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है। इस बीच कंपनी ने अपने अधिकारियों की कंपनसेशन के बारे में जानकारी दी है। पिछले साल कंपनी ने अपनी प्रेजिडेंट ग्वेन शॉटवेल को 85.8 मिलियन डॉलर का कंपनसेशन दिया जबकि मस्क को केवल $54,080 मिले।

शॉटवेल स्पेसएक्स की प्रेजिडेंट के साथ-साथ कंपनी की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी हैं। रॉयटर्स के मुताबिक पिछले साल उन्हें 1 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली। उनके कंपनसेशन में ज्यादातर हिस्सा स्टॉक ऑप्शंस और अवॉर्ड्स का रहा। इसके साथ ही शॉटवेल सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली एग्जीक्यूटिव्स में शामिल हो गईं। उनकी कमाई माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (79 मिलियन डॉलर) और ऐपल के टिम कुक (75 मिलियन डॉलर) से ज्यादा है। फोर्ब्स के मुताबिक शॉटवेल की नेटवर्थ 3.4 अरब डॉलर है।

कौन हैं शॉटवेल?

मस्क कंपनी के सीईओ हैं लेकिन 62 साल की शॉटवेल ही कंपनी का रोजमर्रा का कामकाज देखती हैं। शॉटवेल 2002 में वाइस प्रेजिडेंट बिजनेस डेवलपमेंट के तौर पर स्पेसएक्स से जुड़ी थीं। उन्होंने कंपनी के रियूजेबल फॉल्कन 9 रॉकेट के लिए डिमांड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही स्टारलिंक के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड में भी उनकी अहम भूमिका है। कंपनी का ज्यादातर रेवेन्यू और प्रॉफिट इसी बिजनेस से आता है।

आईपीओ की तैयारी

  • दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में स्पेसएक्स
  • इस कंपनी में एलन मस्क की 40 से 42 फीसदी तक हिस्सेदारी
  • स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 1.75 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है
  • कंपनी ने प्रेजिडेंट को $85.8 मिलियन का कंपनसेशन दिया


मस्क की नेटवर्थ

पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर शॉटवेल ने क्रिसलर मोटर्स से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में वह स्पेस इंडस्ट्री से जुड़ गई थीं। स्पेसएक्स में मस्क की 40 से 42 फीसदी हिस्सेदारी है। माना जा रहा है कि कंपनी का आईपीओ आने के बाद वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 659 अरब डॉलर है। स्पेसएक्स की लिस्टिंग से इसमें 700 अरब डॉलर का उछाल आ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में तेजी

नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में  तेजी
व्यापार

नौकरी में एक जगह पर 2 साल भी नहीं टिक रहे Gen Z

नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नौकरी में एक जगह पर 2 साल भी नहीं टिक रहे Gen Z
व्यापार

प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद लुढ़का HCL Tech का शेयर, ब्रोकरेज घटाया टारगेट प्राइस

नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद  लुढ़का HCL Tech का शेयर, ब्रोकरेज घटाया टारगेट प्राइस
व्यापार

पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार
व्यापार

स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड ने भरी उड़ान

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड ने भरी उड़ान
व्यापार

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यापार

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यापार

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यापार

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यापार