पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार

Updated on 22-04-2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,400 से नीचे आ गया। आखिरकार सेंसेक्स 756.84 अंक यानी 0.95% गिरावट के साथ 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 198.50 अंक यानी 0.81% लुढ़ककर 24,378.10 अंक पर आ गया। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में 11 फीसदी गिरावट आई।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 गिरावट के साथ बंद हुए। एचसीएल का शेयर 10.76 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप करीब 40,000 करोड़ रुपये गिर गया। इन्फोसिस और टीसीएस में भी करीब 3 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी 1 फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गए। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल में तेजी रही।

कितने शेयर चढ़े, कितने फिसले

ब्रॉडर मार्केट्स का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप में 0.19 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.13 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑटो में भी गिरावट रही। इस बीच रुपया 0.3% गिरावट के साथ 93.7925 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 93.50 पर बंद हुआ था।

बाजार का हाल

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 757 अंक लुढ़का
  • एचसीएल टेक के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट
  • ट्रंप ने ईरान में एकतरफा सीजफायर बढ़ाने की घोषणा की
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और इटरनल में तेजी

क्यों गिरा शेयर बाजार?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ा दिया है। लेकिन साथ ही कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी जारी रहेगी। अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जे डी वेंस ईरानी प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे। लेकिन ईरान ने कहा कि वह इस बातचीत में हिस्सा नहीं लेगा। इसके बाद ट्रंप ने एकतरफा सीजफायर को आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी। लेकिन निवेशकों को आशंका है कि पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में तेजी

नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
मार्केट कैप में 10.6 गुना उछाल, शेयरों में  तेजी
व्यापार

नौकरी में एक जगह पर 2 साल भी नहीं टिक रहे Gen Z

नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नौकरी में एक जगह पर 2 साल भी नहीं टिक रहे Gen Z
व्यापार

प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद लुढ़का HCL Tech का शेयर, ब्रोकरेज घटाया टारगेट प्राइस

नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद  लुढ़का HCL Tech का शेयर, ब्रोकरेज घटाया टारगेट प्राइस
व्यापार

पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार
व्यापार

स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड ने भरी उड़ान

नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड ने भरी उड़ान
व्यापार

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
व्यापार

ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
ईरान में शांति की उम्मीद में उछला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला
व्यापार

ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
ट्रिलियनेयर बनने जा रहे मस्क के साथ किसने किया ये 'मजाक'
व्यापार

सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
सहारा इंडिया पर EPFO का बड़ा एक्शन
व्यापार